{"_id":"572351204f1c1bd516a91550","slug":"world-dance-day-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया वर्ल्ड डांस डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया वर्ल्ड डांस डे
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 30 Apr 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
demo pic
बल्लभगढ़ सेक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को वर्ल्ड डांस-डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से सेकेंड क्लास के बच्चों ने विभिन्न परिधानों में नृत्य करके सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
स्कूल की हेड मिस्ट्रेस ज्योति चौधरी ने बताया कि फिट रहने के लिए डांस से अच्छा और कुछ हो नहीं सकता। डांस चाहे किसी भी प्रकार का हो, इसके अपने लाभ हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि हर उम्र के लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
डांस प्रतियोगिता में बेस्ट डांसर का खिताब पहली कक्षा के हिमांक को मिला और दूसरी कक्षा की मन्नत उपविजेता रही, दूसरे स्थान पर पहली कक्षा की इशिका व नर्सरी की शगुन तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर विजेता बच्चों को डायरेक्टर दीपक यादव ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन