{"_id":"69f8f6e7724b9bb965079c1d","slug":"workshop-on-art-of-designing-at-jc-bose-university-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69196-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जेसी बोस विश्वविद्यालय में आर्ट ऑफ डिजाइनिंग पर कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जेसी बोस विश्वविद्यालय में आर्ट ऑफ डिजाइनिंग पर कार्यशाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया तकनीकी प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आर्ट ऑफ डिजाइनिंग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक प्रिंट मीडिया और लेआउट डिजाइनिंग की बारीकियों से रूबरू कराना था।
कार्यशाला की विशेषज्ञ अंजू सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि आज के डिजिटल युग में केवल लिखना ही काफी नहीं है, बल्कि उस सामग्री को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना भी एक कला है। उन्होंने एडोब इन डिजाइन सॉफ्टवेयर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और ई-पुस्तकों के लेआउट को प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से टाइपोग्राफी, कलर थ्योरी और ग्रिड सिस्टम के व्यावहारिक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।