Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Workers' Sports Competition: Prashant of JCB wins the 100 meter race

श्रमिक खेलकूद स्पर्धा : 100 मीटर दौड़ में जेसीबी के प्रशांत ने मारी बाजी

Sat, 20 Sep 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Workers' Sports Competition: Prashant of JCB wins the 100 meter race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में शुक्रवार को संपन्न हुई जोनल स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता में कई मुकाबले खेले गए। इनमें कुश्ती, दौड़, रस्साकशी, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और लंबी कूद के मुकाबलों में औद्योगिक कंपनियों के कई कर्मचारियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल रहे।

पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में जेसीबी के प्रशांत ने बाजी मारी जबकि दूसरे स्थान पर श्री सत्य साईं के सतीश रहे। 200 मीटर में एचपीएल के अजीत ने जीत दर्ज की, वहीं 400 मीटर में एमएस-बीसीएच के भरत ने पहला स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में एसएस इंपेरियल के जीतेश ने जीत दर्ज की जबकि दूसरे पर बीसीएच इलेक्ट्रिक के भरत रहे।
विज्ञापन


महिलाओं में 100 मीटर दौड़ में शाही एक्सपोर्ट की नीलम पहले स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान पर बायो मेड की गायत्री रहीं। इसके अलावा 200 मीटर में शाही एक्सपोर्ट की रिया ने जीत दर्ज की। 400 मीटर में बायो मेड की रेनू ने बाजी मारी। वहीं 800 मीटर में बायो मेडिकल डिवाइस की रेनू कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुषों के हाइजंप में एस एंड पी थ्रेड्स के अंकित कुमार ने जीत दर्ज की। लंबी कूद में थॉमसन के रोहित ने यह उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा महिलाओं में हाइजंप में बीसीएच की पिंकी ने जीत दर्ज की जबकि लंबीकूद में श्वेता ने जीत दर्ज की। शॉटपुट में बीसीएच इलेक्ट्रिक के अवतार ने जीत दर्ज की। वहीं डिस्कस थ्रो में थॉमसन प्रेस के राजेश कौशिक ने जीत दर्ज की। महिला वर्ग में शॉटपुट में ओरियंट की मालविका ने पहला स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में शाही एक्सपोर्ट की सरोज रावत ने जीत दर्ज की।


कुश्ती में पुरुषों के 69 किलोग्राम भारवर्ग में स्टार वायर के शेर सिंह ने जीत दर्ज की। वहीं दूसरे स्थान पर यशपाल रहे। 59 किग्रा में फूड और बायोटेक के मुकेश ने पहला स्थान हासिल किया। रस्साकसी में एचपीएल की टीम पहले और जेसीबी की दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed