फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Workers on the greenfield expressway working without safety equipment.

Faridabad News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बिना सुरक्षा उपकरण काम कर रहे मजदूर

Sat, 29 Aug 2026 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Workers on the greenfield expressway working without safety equipment.
पनहेड़ा-फफूंद के बीच निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी, हादसे की आशंका
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
छांयसा। पनहेड़ा और फफूंद गांव के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण स्थल पर मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के काम कराए जाने का मामला सामने आया है। मजदूर ऊंचाई पर बिना हेलमेट और सेफ्टी जूतों के काम करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। कुछ महीने पहले इसी क्षेत्र में तेज बारिश और आंधी के दौरान निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा हो चुका है, जिसमें करीब तीन मजदूरों की मौत होने और कई मजदूरों के घायल होने की बात सामने आई थी। इसके बावजूद निर्माण कार्य में सुरक्षा इंतजामों को लेकर स्थिति में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

पनहेड़ा निवासी आकाश ने बताया कि मजदूरों से उनकी जान जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा है। मजदूर कई बार ठेकेदार से हेलमेट, सेफ्टी जूते और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आरोप है कि उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जा रहे हैं। ऊंचाई पर काम करने के दौरान सुरक्षा बेल्ट और अन्य जरूरी उपकरण भी उपलब्ध नहीं होने से मजदूरों की जान पर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एनएचएआई और प्रशासन से निर्माण स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच कराने तथा मजदूरों को सभी जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed