फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Workers are our strength, organization is our identity: Mohan Lal Baroli

कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति, संगठन ही हमारी पहचान: मोहन लाल बड़ौली

Thu, 08 Jan 2026 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Workers are our strength, organization is our identity: Mohan Lal Baroli
फरीदाबाद भाजपा जिला कार्यालय में पहुचें प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का स्वागत करते कार्यकर्त
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बुधवार को फरीदाबाद महानगर (बल्लभगढ़) जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है जिस पर पार्टी को गर्व है। उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सशक्त नेतृत्व में हरियाणा विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बनाई गई नीतियों पर आम जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
विज्ञापन


इस अवसर पर बड़ौली ने वीबी–जी राम जी योजना पर भी चर्चा करते हुए कहा कि यह योजना भ्रष्टाचार-मुक्त ग्राम पंचायत, सुशासन और जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक ठोस कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनता को योजना के उद्देश्यों से अवगत कराएं और कांग्रेस शासनकाल की मनरेगा योजना में हुए भ्रष्टाचार के तथ्य भी सामने रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग व कवींद्र चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed