फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Worker dies due to drowning in lake

झील में डूबने से मजदूर की मौत

Sun, 17 Apr 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Worker dies due to drowning in lake
फरीदाबाद। थाना सूरजकुंड इलाके की ग्रीन फील्ड कॉलोनी गुरुकुल के पास बनी कृत्रिम झील में नहाते समय एक मजदूर की मौत हो गई। झील के बाहर रखे कपड़ों में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान झारखंड जिला साहिबगंज निवासी 40 वर्षीय अनिल मुंडा के रूप में हुई है। अनिल गुरुकुल के पास झुग्गी में अकेला रहता था। 10 दिन पहले ही वह मजदूरी करने के लिए झारखंड से आया था। उसे झील की गहराई के बारे में जानकारी नहीं थी। रविवार को वह नहाने के लिए झील में गया और डूब गया।
विज्ञापन

आस-पास के लोगों ने उसे डूबते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कांटे की मदद से शव बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। पुलिस ने जिला प्रशासन से गोताखोरों की मांग की है। सोमवार को गोताखोर अनिल के शव की तलाश करेंगे। पुलिस ने झारखंड में उसके परिवार को सूचना दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed