फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Work started on ground for metro connectivity of Ballabhgarh-Palwal, old is not known

Faridabad News: बल्लभगढ़-पलवल की मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए धरातल पर काम शुरू, पुरानी का पता नहीं

Tue, 27 Jun 2023 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Work started on ground for metro connectivity of Ballabhgarh-Palwal, old is not known
- मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दो दिन पहले की थी घोषणा
विज्ञापन

- बल्लभगढ़ और पलवल के बीच बनने वाले मेट्रो प्रोजेक्ट की टेक्नो फिजिबिलिटी स्टडी हुई शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के दो दिन बाद बल्लभगढ़ से पलवल की मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए धरातल पर काम शुरू हो गया है। मेट्रो प्रोजेक्ट की टेक्नो फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 26 जून को आदेश जारी हुए थे। मंगलवार को टीम ने मौके का मुआयना किया। जिसमें एचएमआरटीसी के प्रधान सलाहकार एसडी शर्मा, राइट्स के एसडीजीएम राज किशोर, राइट्स की प्रबंधक नेहा गंभीर और डीआईपीआरओ फरीदाबाद कार्यालय से सन्नी दत्ता शामिल रहे। इस दौरान टीम ने बल्लभगढ़ से पलवल तक प्रस्तावित एमआरटी कॉरिडोर का दौरा किया। हालांकि यह पहली बार है जब मेट्रो परियोजना को लेकर टीम ने इतनी तत्परता दिखाई है। इससे पहले सीएम मनोहर लाल ने साल 2014 में ट्वीट कर फरीदाबाद से गुरुग्राम तक मेट्रो सेवा शुरू करने की बात कही थी। पांच साल पहले केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर इस संबंध में एक डिटेल प्रॉजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) लेकर मीडिया से रूबरू भी हुए थे। उन्होंने दावा किया था कि साल 2021 तक मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाएगी, लेकिन इसका अभी तक कोई अता-पता नहीं है।
भाजपा सरकार के केंद्र व राज्य में नौ साल पूरे होने पर पार्टी द्वारा जगह-जगह बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की ओर से पलवल के गदपुरी टोल पर गौरवशाली भारत रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर मुख्य रूप शामिल रहे। लोक सभा चुनाव को नजदीक आता देख मुख्यमंत्री ने एक बार फिर रैली बल्लभगढ़-पलवल के बीच मेट्रो परियोजना की घोषणा की। घोषणा के तुरंत बाद संबंधित विभागों ने योजना को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया। मंगलवार को फरीदाबाद पहुंची टीम ने बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन से पलवल तक दौरा किया। प्रोजेक्ट के बीच आ रहे निर्माण और खाली जगह की जांच की। इस कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 24 किलोमीटर है। बल्लभगढ़ से पलवल तक कॉरिडोर पर 10 स्टेशन प्रस्तावित है।
विज्ञापन

--
पुरानी घोषणा पर अमल नहीं, नए पर काम शुरू
कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर ने बताया कि चुनाव से पूर्व मेट्रो परियोजना को लेकर लोगों को रिझाने का मुद्दा भाजपा सरकार के लिए कोई नया खेल नहीं है। इससे पहले भी सरकार इसे अपना चुकी है। वर्ष 2014 में सरकार ने गुरुग्राम से फरीदाबाद के बीच मेट्रो चलाने की घोषणा की थी। इसकी डीपीआर भी तैयार कराई गई, पर दावा अभी तक अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के नेता धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि दो साल बाद भी आज गुरुग्राम फरीदाबाद मेट्रो लोगों के लिए सपना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो परियोजना लोगों के लिए ऐसे है जैसे सरकार ने लोगों के खातों में 15-15 लाख रुपये डालने की पेशकश की थी।
--
नोएडा के बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर एक जगह मिलेंगे परिवहन की सभी सुविधाएं
एचएमआरटीसी के प्रधान सलाहकार एसडी शर्मा, राइट्स के एसडीजीएम राज किशोर ने बताया कि प्रस्तावित कॉरिडोर के लिए एमआरटी प्रणाली के विकल्पों का अध्ययन किया जाएगा। एनएचएआई और अन्य हितधारकों के साथ चर्चा के बाद संरेखण तय किया जाएगा। बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन, बल्लभगढ़ बस स्टैंड, राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन और पलवल बस स्टैंड के साथ एकीकरण की योजना बनाई जाएगी। परिवहन परामर्श और इंजीनियरिंग क्षेत्र में अग्रणी कंपनी राइट्स लिमिटेड द्वारा आगामी कुछ दिनों में इस रूट की टेक्नो फिजिबिलिटी स्टडी पूरी कर ली जाएगी। इसके अलावा पलवल के लिए कंप्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान भी तैयार किया जा रहा है।
--
पूरी तक एलिवेटेड होगा मेट्रो रूट
यह एलिवेटेड मेट्रो रूट होगा और इस पर 180 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर की अनुमानित लागत आएगी। पूरे प्रोजेक्ट पर 4320 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। तकनीकी व्यवहार्यता अध्ययन पूरा होने के बाद प्रोजेक्ट को अप्रूवल के लिए हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एचएमआरटीसी) के पास भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जल्द ही बोर्ड की बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं।

--
बल्लभगढ़ से पलवल तक बनेंगे 10 मेट्रो स्टेशन
बल्लभगढ़ के बाद पहला स्टेशन सेक्टर 58-59, सीकरी, सोफ्ता, पृथला, बघौला, आल्हापुर और अंतिम पलवल होगा, जो यहां के औद्योगिक क्षेत्र को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed