फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Work on construction of toilets begins in Sarai Khwaja Market

Faridabad News: सराय ख्वाजा मार्केट में शौचालय बनाने का काम शुरू

Sun, 08 Feb 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Work on construction of toilets begins in Sarai Khwaja Market
व्यापारी लंबे समय से कर रहे थे मांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा मार्केट के दुकानदार लंबे समय से शौचालय निर्माण की मांग कर रहे थे। अब निगम की तरफ से शौचालय का काम शुरू करवा दिया गया है

जिला शिकायत निवारण समिति, फरीदाबाद के सदस्य एवं सीएम विंडो ऐमिनेंट पर्सन देवेन्द्र अग्रवाल देबू ने बताया कि उनकी बरसों पुरानी मांग आज पूरी होने जा रही है। देवेन्द्र अग्रवाल ने इस कार्य को शुरू कराने के लिए राज्यमंत्री राजेश का व्यापारियों की तरफ से आभार जताते हुए कहा कि मंत्री की कथनी और करनी में कोई अंतर नही है। देवेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि कई माह पहले वह मार्किट के दुकानदारों के साथ मंत्री से उनके निवास पर मिले थे और उनके समक्ष यह मांग गंभीरता से रखी थी कि मार्किट में एक शौचालय का निर्माण कराया जाए क्योंकि शौचालय ना होने पर दुकानदार के साथ साथ यहां आने वाले ग्राहकों खासकर महिलाओं को बहुत दिक्कत होती है। तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्दी ही उनकी इस मांग को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर बुद्ध प्रकाश तायल, दिनेश जी, कालू सेठ, शिव कुमार गर्ग, सचिन मंगला, सुशील यादव, मुकेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, जितेन्द्र गर्ग, संजीव कंसल, जिले सिंह यादव, हरीश गर्ग व मनोज सहित कई दुकानदार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed