फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Work of laying sewer and drinking water lines started in Sector 75 and 80

Faridabad News: सेक्टर 75 व 80 में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने का कार्य शुरू

Tue, 28 Nov 2023 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Work of laying sewer and drinking water lines started in Sector 75 and 80
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ग्रेटर फरीदाबाद के दो नए सेक्टरों में विकास कार्य तेजी से शुरू कर दिए गए है। सीवर लाइन बिछाई जा रही है। बारिश के पानी निकासी के लिए ड्रेनेज बिछाने का कार्य चल रहा है। जल्द ही बिजली की लाइन डालने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस योजना पर 116 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
ग्रेटर फरीदाबाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने तीन सेक्टरों में ही मूलभूत सुविधाएं विकसित करने का काम शुरू किया हुआ है। इनमें सेक्टर 76, 77 व 78 शामिल हैं। इन सेक्टरों के अंदरूनी इलाकों में सड़क बनाने, सीवर व पानी की लाइन डालने, स्ट्रॉम वॉटर ड्रेन बनाने व बिजली की व्यवस्था की जा रही है। अधिकतर हिस्से में काम हो चुका है और बचे हुए हिस्से में काम जारी है। सेक्टर 77 व 78 में ड्रॉ के माध्यम से लोगों को प्लॉट दिए गए थे और सेक्टर 76 में ई-ऑक्शन के माध्यम से लोगों को प्लॉट बेचे गए हैं। इसके अलावा एचएसवीपी ने सेक्टर 75 व 80 में भी ई-ऑक्शन के माध्यम से बहुत से लोगों को प्लॉट बेच दिए हैं। ऐसे में लोगों को प्लॉटों पर कब्जा देने से पहले यहां पर मूलभूत सुविधाएं विकसित करना जरूरी है। इसलिए दोनों सेक्टरों में सभी मूलभूत सुविधाएं विकसित का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन


--

मूलभूत सुविधाओं उपलब्ध कराने पर करोड़ों रुपये किए जाएंगे खर्च
एचएसवीपी की ओर से सेक्टर 75 व 80 में के बाहर मास्टर रोड का निर्माण पहले की पूरा कर लिया गया था। अब अंदरूनी सड़कें बनाने, सीवर व पानी की लाइन बिछाने, बारिश के पानी निकासी की व्यवस्था करने और बिजली की व्यवस्था करने काम किया जा रहा है। इन कार्यों पर करीब 58 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जबकि सिविल वर्क पर लगभग 42 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बिजली संबंधित कार्यों पर 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टर 75 में सड़क, सीवर, पानी व स्ट्रॉम वॉटर ड्रेन बनाने में लगभग 16 करोड़ रुपये और सेक्टर 80 में करीब 26 करोड़ रुपये लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

बिजली संबंधी कार्यों पर खर्च किए 16 करोड़ रुपये
दोनों सेक्टरों में सड़कें बनने के बाद यहां पर बिजली की व्यवस्था करने का काम शुरू किया जाएगा। सेक्टर 75 में बिजली संबंधी कार्यों पर 9.96 करोड़ रुपये व सेक्टर 80 में 6.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन पैसों से बिजली के खंभे लगाने, लाइन बिछाने, ट्रांसफार्मर लगाने व स्ट्रीट लाइट आदि लगाने का काम किया जाएगा।

--
मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा

सेक्टर 75 व 80 में मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। सीवर और पेयजल लाइन बिछाई जा रही है। इसके साथ ही बारिश के पानी निकासी के लिए ड्रेनेज लाइन का काम तेजी से चल रहा है। इन कार्यों को नए साल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- संदीप दहिया, अधीक्षण अभियंता, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed