फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wooden idols of gods and goddesses became the center of attraction

Faridabad News: लकड़ी की बनी देवी-देवताओं की मूर्तियां बनी आकर्षण का केंद्र

Sun, 01 Feb 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Wooden idols of gods and goddesses became the center of attraction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। अरावली की वादियों में 39वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला शनिवार से सज चुका है। मेले में करीब 35 से अधिक देशों के कारीगर भाग ले रहे हैं। मेले का पहला दिन होने की वजह से पर्यटकों की संख्या कम देखने को मिली, लेकिन मेला परिसर में सचिवालय के पीछे खुले स्थान पर ऊंची-ऊंची लकड़ी की बनी देवी-देवताओं की मूर्तियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।


कुछ पर्यटक इन मूर्तियों के साथ सेल्फी ले रहे हैं तो कुछ इनकी खरीदारी कर रहे है। कर्नाटक से आए हस्तशिल्पी विनोद कुमार मेला परिसर में अपनी कलाकृतियों को लेकर आए हैं। अधिकांश कलाकृतियां नीम की लकड़ी पर नक्काशी करके बनाई गई हैं। हालांकि, कुछ कलाकृतियां शिवनी और सारंग जैसी लकड़ियों से भी बनाई गई है। विनोद कुमार ने बताया कि उनकी तीसरी पीढ़ी यह कार्य कर रही है। इस कलाकारी की शुरूआत उनके दादा ने की थी। उन्होंने बताया कि उनके पास 500 रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक की मूर्तियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed