फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Won trust by delivering returns.

Faridabad News: ट्रेडिंग के नाम पर 8.59 लाख की ठगी में 14 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Won trust by delivering returns.
पहले 18 हजार के निवेश पर 50 हजार का रिटर्न देकर जीता था विश्वास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ट्रेडिंग के नाम पर 8.59 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा किया। मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पलवल साइबर क्राइम थाना प्रभारी पीएसआई संदीप कुमार के अनुसार शिकायतकर्ता भारत भूषण निवासी गांव सौंदहद ने बताया कि साइबर ठगों ने पहले 18 हजार रुपये निवेश पर 50 हजार रुपये का रिटर्न देकर विश्वास जीता, फिर टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सोने-चांदी में निवेश के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए।

मामले की जांच कर रहे एचसी निखिल ने जब पीड़ित के खाते से कटे पैसों और बैंक खातों का रिकॉर्ड खंगाला, तो इस अंतरराज्यीय गिरोह की कड़ियां छत्तीसगढ़ के सरगुजा साइबर पुलिस थाने में दर्ज एक अन्य मामले से जुड़ी पाई गईं। जांच में सामने आया कि आरोपी अंकित गुप्ता और उसका गिरोह पहले से ही छत्तीसगढ़ की अंबिकापुर जेल में बंद था।
विज्ञापन

पलवल पुलिस ने अदालत से अनुमति लेकर कुल 14 आरोपियों जिनमें मैनपुरी निवासी अंकित गुप्ता, सूरत निवासी लिम्बानी अवनिक मनसुखभाई, दिल्ली निवासी रणधीर शाह व अमन कुमार जायसवाल, ओडिशा निवासी खिरोद कुमार बेहरा, गाजियाबाद निवासी मयंक गोयल और गुरुग्राम निवासी जतिन बतरा,रोहतक निवासी गौरव व आशीष गुप्ता, रामपुकार साहु, छीतन साहु निवासी दरभंगा, विक्की कुमार व रामदीप कुमार निवासी आरा , पियूष शर्मा निवासी ग्वालियर, नितिन गिनौतरा निवासी रांची को 19 जुलाई को प्रोडक्शन वारंट पर पलवल लाया गया। इनमें से सात आरोपियों को पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। जिन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेशकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed