{"_id":"65de25cf0017ea03c3093726","slug":"womens-who-complaint-again-and-again-for-rape-will-check-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-21303-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दुष्कर्म व छेड़छाड़ की बार-बार शिकायत देने वाली महिलाओं की कुंडली खंगालेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दुष्कर्म व छेड़छाड़ की बार-बार शिकायत देने वाली महिलाओं की कुंडली खंगालेगी पुलिस
Tue, 27 Feb 2024 11:41 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
कई मामलों में शिकायत झूठी पाने व ब्लैकमेल करने के मामले सामने आने पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दुष्कर्म व छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाकर बाद में समझौता व लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने के मामले सामने आने के बाद अब पुलिस उन महिलाओं की कुंडली खंगाल रही है जो बार-बार ऐसी शिकायतें देती हैं। पुलिस आयुक्त ने सभी महिला थाना व सामान्य थाना प्रभारियों से ऐसी शिकायतकर्ता महिलाओं की जानकारी मांगी है जो अक्सर छेड़छाड़ व दुष्कर्म की शिकायत लेकर थाने आती रहती हैं। पुलिस आयुक्त ने सभी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि इन शिकायतों की पहले जांच की जाए और उसके बाद केस दर्ज किया जाए।
पुलिस आयुक्त ने कहा अक्सर देखा गया है महिला द्वारा छेड़छाड़ व दुष्कर्म की शिकायत दी जाती है और बाद में शिकायतकर्ता द्वारा समझौता कर लिया जाता है। इस प्रकार की महिलाएं बार-बार शिकायत देने की प्रक्रिया को अपना रही हैं। उन्होंने सभी डीसीपी एसीपी एवं थाना प्रबंधक को आदेश दिए हैं कि एक ही आरोप की शिकायत एक से अधिक बार मिलती है तो शिकायत पर पहले पूर्ण जांच की जाए। शिकायत में सत्यता पाए जाने पर ही मुकदमा दर्ज किया जाए। शिकायत झूठी पाने पर महिला के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस आयुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि सभी डीसीपी ऐसी शिकायतकर्ताओं की सूची बनाएं जिन्होंने बलात्कार के आरोप की एक से अधिक शिकायतें दर्ज कराई हैं। हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें युवती ने एएसआई के खिलाफ परेशान करने की शिकायत देने के बाद पहले फैसला कर लिया बाद में उसे परेशान करने की नीयत से घर तक जा पहुंची। जांच में पाया इसी युवती ने पहले भी कई पुलिसकर्मी व अन्य लोगों के खिलाफ इसी तरह की शिकायतें दे रखी हैं। इससे पहले भी कई मामलों में पैसे ऐंठने के लिए शिकायत देने वाली महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किए हैं।