फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   women slapped nigam employee because he assult her

बदसलूकी पर निगम कर्मी को महिला ने जड़े तमाचे

Wed, 03 Feb 2021 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
women slapped nigam employee because he assult her
फरीदाबाद। एनआईटी जोन की टैक्सेशन ब्रांच के एक कर्मचारी ने निगम में काम कराने आई महिला से कथित रूप से बदसलूकी की। महिला ने शिकायत वार्ड-पांच की पार्षद ललिता यादव से की। बुधवार को निगम पार्षद महिला को लेकर निगम के आरोपी क्लर्क के पास पहुंचीं। गुस्साई महिला ने आरोपी के गाल पर तीन तमाचे जड़कर सबक सिखा दिया। इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। निगम कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

निगम सूत्रों के मुताबिक, संजय कॉलोनी निवासी महिला को अपनी प्रॉपर्टी आईडी बनवानी थी। वह कुछ दिन पहले एनआईटी जोन-3 में कार्यरत क्लर्क के पास पहुंची थी। आरोप है कि क्लर्क ने महिला के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। परेशान महिला ने निगम पार्षद ललिता यादव से संपर्क कर शिकायत की थी। वे दोपहर करीब डेढ़ बजे महिला को लेकर क्लर्क के पास पहुंचीं। पार्षद की मौजूदगी में ही महिला ने क्लर्क को दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन

इसी दौरान वहां हंगामा शुरू हो गया। निगम कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी भी एकत्र हो गए और दोनों में समझौता करा दिया। म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन इंप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष रमेश जागलान का कहना है कि गलती दोनों तरफ से हुई है, लेकिन अब समझौता करा दिया गया है। वहीं, निगम पार्षद ललिता यादव का कहना है कि वे शिकायत के बाद महिला के साथ पहुंची थीं। क्लर्क से कह दिया गया है कि किसी भी तरह की अभद्रता बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed