फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women protest against laying of water pipeline

Faridabad News: पानी की पाइपलाइन डालने का महिलाओं ने किया विरोध

Mon, 14 Sep 2026 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Women protest against laying of water pipeline
सेक्टर-52 और संजय कॉलोनी में पानी की समस्या दूर करने के लिए डाली जा रही है लाइन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। वार्ड नंबर-5 में पानी की पाइपलाइन डालने के काम का रविवार को कुछ महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। सेक्टर-52 और संजय कॉलोनी के कुछ हिस्सों में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए पाइपलाइन डाली जा रही है। विरोध कर रही महिलाओं का कहना था कि दूसरे क्षेत्र से पानी की लाइन संजय कॉलोनी की ओर जोड़े जाने से सेक्टर-52 के लोगों को भविष्य में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं, वार्ड-4 से विरोध करने पहुंचे लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र में भी पानी की समस्या बनी हुई है। उनका आरोप है कि पहले उनके क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। इसके बाद दूसरे वार्ड में पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन डाली जाए। इसी मांग को लेकर उन्होंने काम का विरोध किया।
विज्ञापन


विरोध की सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद संगीता खटाना के पति जयवीर खटाना मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से बातचीत की और उन्हें समझाकर मामला शांत कराया। पार्षद जयवीर खटाना ने बताया कि विरोध करने वाली महिलाएं वार्ड-4 की रहने वाली हैं और वार्ड नंबर-5 में पहुंचकर पाइपलाइन डालने के काम का विरोध कर रही थीं। बातचीत के बाद महिलाओं को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया। पार्षद ने बताया कि सेक्टर-22 और 52 के मोड़ के साथ संजय कॉलोनी के कुछ हिस्सों में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी। इसे दूर करने के लिए उच्च अधिकारियों से बातचीत के बाद पाइपलाइन डालने का काम शुरू कराया गया है। करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य कराया जा रहा है। पाइपलाइन बिछने के बाद संबंधित क्षेत्रों के लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं, दूसरी ओर लोगों ने जल्द समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed