फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women made advance bookings for Karwa Chauth.

Faridabad News: करवाचौथ पर महिलाओं ने पहले से कराई बुकिंग

Mon, 26 Oct 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Women made advance bookings for Karwa Chauth.
ब्यूटी पार्लर में मेकअप के लिए 10 से 12 हजार रुपये तक खर्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। करवाचौथ पर इस बार महिलाओं को पहले से तैयारी करनी पड़ रही है। त्योहार के नजदीक आते ही ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगाने वालों के पास बुकिंग बढ़ने लगी है। महिलाओं ने भीड़ और इंतजार से बचने के लिए पहले ही अपना समय तय कराना शुरू कर दिया है। वहीं, दिवाली के लिए भी बाजारों में उपहारों की खरीदारी बढ़ रही है।

रविवार को छुट्टी के कारण बाजारों में दोपहर से ही चहल-पहल रही। महिलाओं ने करवाचौथ के लिए सूट-साड़ी, मेकअप का सामान और पूजन सामग्री खरीदी। कई कामकाजी महिलाओं ने छुट्टी का फायदा उठाकर त्योहार की तैयारियां पूरी कीं। एनआईटी एक स्थित रानी ब्यूटी पार्लर संचालक रोजी ने बताया कि करवाचौथ के लिए लगातार बुकिंग मिल रहीं हैं। पार्लर में तैयार होने के लिए 10 से 12 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। घर जाकर मेकअप करने का शुल्क 20 से 25 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन


करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाओं में उत्साह है। बुकिंग के लिए 500 रुपये एडवांस लिए जा रहे हैं। मेहंदी लगाने के बाद 200 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। घर जाकर मेहंदी लगवाने के लिए करीब तीन हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहार नजदीक आने के साथ बाजारों में ग्राहकों की संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed