फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women have come together to create a book bank to ensure that no one misses their education due to lack of books.

Faridabad News: किताबों की वजह से ना छूटे किसी की पढ़ाई, महिलाओं में मिलकर बना दिया बुक बैंक

Mon, 15 Dec 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Women have come together to create a book bank to ensure that no one misses their education due to lack of books.
सेक्टर-17 स्थित मकान में डेढ़ लाख से अधिक किताबें हैं मौजूद, फ्री में ले सकते हैं बच्चे
विज्ञापन




हेमलता

बल्लभगढ़। बच्चों को कई बार किताब नहीं मिलने की वजह से पढ़ाई छोड़नी पड़ती है या फिर यूं कहें कि वह अपने सपने को पूरा नहीं कर पाते हैं। ऐसे बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए सेक्टर 15 में रहने वाली प्रियंका गर्ग ने एक संस्था का गठन किया जिसका नाम है वे आफ लाइफ। आज के समय में वे आफ लाइफ के पास एक बुक बैंक है जोकि सेक्टर 16 में स्थित एक मकान में बनाया हुआ है। बुक बैंक में डेढ़ लाख से अधिक किताबें मौजूद हैं। जहां से विभिन्न कक्षाओं की किताबों के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें भी बच्चे फ्री में ले सकते हैं। यह संस्थान साल 2018 में शुरू की गई थी।



संस्था की फाउंडर प्रियंका गर्ग ने बताया कि उनके पास कुछ समय पहले कुछ ऐसे बच्चे आए जिनकी पढ़ाई करने की तो इच्छा थी, लेकिन उनके पास किताब खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। उन्हीं बच्चों के भविष्य को देखते हुए उनकी ओर से एक ऐसा बुक बैंक बनाया गया है जहां से बच्चे आसानी से किताबें फ्री में ले सकते हैं। अब उनके साथ 10 से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो घरेलू महिलाओं के साथ-साथ नौकरी पेशा भी हैं। वह खुद एक सीए हैं। उसके बावजूद संस्था के लिए समय निकलती हैं।
विज्ञापन




देश के हर कोने में पहुंचाते हैं किताबें



प्रियंका गर्ग ने बताया कि उनके साथ इस समय प्रोमिना, बबीता, रिंकी, सुप्रिया, निशा, कोमल आदि महिलाएं काम कर रही हैं। उनकी संस्था की ओर से पैन इंडिया के तहत देश के विभिन्न राज्यों में भी किताबें भेजी जाती हैं। लोग उनके साथ सोशल मीडिया के जरिये जुड़े हुए हैं, जो कि उनको सोशल मीडिया पर किताबों के बारे में जानकारी लेते हैं और उसके बाद वह उन तक किताबें पहुंचाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed