Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women had to struggle to visit their maternal homes.

Faridabad News: मायके जाने के लिए महिलाओं को करनी पड़ी मशक्कत

Tue, 10 Nov 2026 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Women had to struggle to visit their maternal homes.
भाई दूज और छठ पूजा के चलते रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर रही भीड़, हाईवे पर ट्रैफिक रेंगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भाई दूज और छठ पर्व के चलते शहर के रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। मंगलवार को बल्लभगढ़ बस अड्डे और फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की आवाजाही बनी रही। बसों और ट्रेनों में सवार होने के लिए यात्रियों के बीच आपाधापी का माहौल रहा। वहीं, बल्लभगढ़ बस अड्डे के सामने दिल्ली-आगरा हाईवे की सर्विस रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से घंटों यातायात रेंगता रहा।
भाई दूज पर मायके जाने के चलते मंगलवार को ही बड़ी संख्या में महिलाएं और उनके परिवार निजी वाहनों के साथ बस, ट्रेन और मेट्रो से रवाना हो गए। बुधवार सुबह होने वाली संभावित भीड़ और परेशानी से बचने के लिए लोगों ने एक दिन पहले ही सफर करना बेहतर समझा। इसका असर बल्लभगढ़ बस अड्डे पर साफ दिखाई दिया। यहां से अलीगढ़, गुरुग्राम और आगरा रूट पर जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या अधिक रही। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी। बस अड्डे के बाहर भी यात्रियों की भीड़ लगी रही। दूसरी ओर, निजी वाहनों से मायके जाने वाली महिलाओं और परिवारों के कारण सड़कों पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया। बल्लभगढ़ में दिल्ली-आगरा हाईवे की सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहन चालकों को थोड़ी दूरी तय करने में भी काफी समय लगा।
विज्ञापन

-
रेलवे स्टेशन पर भी बढ़ी यात्रियों की संख्या
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर भी मंगलवार को यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ रही। भाई दूज पर अपने घरों और मायके जाने वाली महिलाओं के अलावा बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की संख्या भी अधिक रही। फरीदाबाद से बिहार के लिए सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए दिल्ली जाना पड़ रहा है। त्योहार पर घर जाने के लिए लोग दिल्ली के विभिन्न रेलवे स्टेशनों की ओर रवाना होते नजर आए। रेलवे की ओर से दिल्ली से बिहार के लिए 23 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें आनंद विहार टर्मिनल से आठ, नई दिल्ली से छह, हजरत निजामुद्दीन से तीन, शकूरबस्ती से तीन, दिल्ली जंक्शन से दो और रोहतक से एक विशेष ट्रेन शामिल है। फरीदाबाद के यात्रियों को सीधे ट्रेन नहीं मिलने से दिल्ली तक पहुंचने की परेशानी उठानी पड़ रही है। गौरतलब है कि फरीदाबाद एक बड़ा औद्योगिक शहर है। यहां बिहार और पूर्वांचल के हजारों कामगार अपने परिवारों के साथ रहते हैं। उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारी स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
बातचीत -

हर साल छठ पर घर जाना पड़ता है, लेकिन फरीदाबाद से कोई सीधी ट्रेन नहीं मिलती। मजबूरी में दिल्ली जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं। - देवी सिंह


बच्चों और सामान के साथ दिल्ली के स्टेशन तक पहुंचना बहुत ही मुश्किल है। अगर फरीदाबाद से ही ट्रेन मिल जाए तो काफी राहत मिल जाएगी। - अमरजीत

त्योहार पर घर जाने की खुशी रहती है, पर सफर की परेशानी उसे कम कर देती है। रेलवे प्रशासन को शहर के यात्रियों के बारे में भी सोचना चाहिए। - प्रमिला देवी

फरीदाबाद जिले में बिहार के हजारों परिवार रहते हैं। यहां से कम से कम एक विशेष ट्रेन बिहार और पूर्वांचल के लिए जरूर चलनी चाहिए।जिससे राहत मिले। - गीता कुमारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed