फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   women gherao sdo of corporation faridabad

पेयजल संकट फरीदाबादः महिलाओं ने पानी के लिए निगम एसडीओ को घेरा

Tue, 03 May 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 03 May 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
women gherao sdo of corporation faridabad
अब शहर में वैकल्पिक दिनों पर पानी की अप साइड और डाउन साइड सप्लाई खुलेगी।

फरीदाबाद निगम की लापरवाही से कई क्षेत्रों में लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। सबसे बड़ी समस्या डबुआ कॉलोनी और सैनिक कॉलोनी की है। आएदिन नगर निगम में महिलाएं और पुरुष पेयजल समस्या को लेकर अधिकारियों से गुहार लगाते रहते हैं। ऐसा ही मामला सोमवार को नगर निगम में देखने को मिला। समस्या को लेकर डबुआ कॉलोनी, 27 फुटा रोड के पास रहने वाली महिलाओं ने एसडीओ का घेराव किया।

विज्ञापन


माया, मंजू, सावित्री, रेखा आदि का कहना है कि कॉलोनी के आसपास तीन ट्यूबवेल लगे हैं लेकिन वहां का पानी उनकी गलियों तक नहीं पहुंचता। होली के बाद से ही पानी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


सुबह-शाम बच्चों को संभालें या फिर नगर निगम अधिकारियों के चक्कर लगाएं। इस पर एसडीओ आनंद स्वरूप ने वहां टैंकर से पानी पहुंचाने का आश्वासन देकर महिलाओं को चलता कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शहर में पानी संकट गहराने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कतें बडख़ल और एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में हैं। बडख़ल क्षेत्र में पानी के संकट के बाद भी माफिया अवैध तरीके से दिल्ली में आपूर्ति कर रहे हैं। लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed