फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women feel unsafe in parks due to faulty streetlights and the absence of CCTV cameras.

Faridabad News: पार्कों में खराब स्ट्रीट लाइटों और सीसीटीवी नहीं होने से महिलाओं को लगता है डर

Wed, 16 Sep 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Women feel unsafe in parks due to faulty streetlights and the absence of CCTV cameras.
शाम ढलते ही पार्क के कई हिस्सों में हो जाता है अंधेरा, सुरक्षा का खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर के पार्कों में शाम के समय सैर के लिए पहुंचने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था चिंता का कारण बनी हुई है। एनआईटी-5 स्थित पार्क में स्ट्रीट लाइट खराब होने से शाम ढलते ही पार्क के कई हिस्सों में अंधेरा हो जाता है। वहीं एनआईटी-3 स्थित पार्क में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से पार्क के अंदर निगरानी की व्यवस्था नहीं है। इसका असर महिलाओं की दिनचर्या पर पड़ रहा है। घर के काम निपटाने के बाद शाम को पार्क जाने वाली कई महिलाएं अंधेरा होने के बाद वहां रुकने से बचती हैं।

एनआईटी-5 के पार्क में खराब लाइट के कारण महिलाओं को अंधेरे हिस्सों से गुजरते समय आसपास लगातार नजर रखनी पड़ती है। भीड़ कम होने पर अकेले चलने में डर और बढ़ जाता है। कई महिलाएं सैर पूरी किए बिना ही घर लौट जाती हैं। कुछ महिलाएं अंधेरा होने के कारण पार्कों का रुख करना ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन


एनआईटी-3 के पार्क में सीसीटीवी की कमी के कारण महिलाओं को निगरानी नहीं होने की चिंता रहती है। उनका कहना है कि पार्क में किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि पर नजर रखने की व्यवस्था नहीं है। किसी अप्रिय घटना की स्थिति में कैमरे की फुटेज भी उपलब्ध नहीं होगी। इसी वजह से कई महिलाएं अकेले पार्क आने से बचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि पार्क सिर्फ सुबह के समय इस्तेमाल करने की जगह नहीं हैं। शाम को भी बड़ी संख्या में महिलाएं यहां सैर के लिए आती हैं। इसलिए पर्याप्त रोशनी और सीसीटीवी की व्यवस्था जरूरी है, ताकि उनकी सुरक्षा पर ध्यान दिया जा सके।

लाइट खराब होने के बाद शाम को अकेले पार्क में चलना सुरक्षित नहीं लगता। कई बार असामाजिक गतिविधियों का डर बना रहता है। - कनक

सीसीटीवी नहीं होने से परिवार वाले भी शाम को अकेले पार्क आने से मना करते हैं। अगर निगरानी हो तो हम बेफिक्र होकर सैर कर सकें। - नेहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed