फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women farmers staged a protest on Wednesday as well; the police stopped the villagers by setting up barricades.

Faridabad News: बुधवार को भी महिला किसानों ने किया विरोध, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर ग्रामीणों को रोका

Thu, 24 Sep 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Women farmers staged a protest on Wednesday as well; the police stopped the villagers by setting up barricades.
चार महिलाओं को हिरासत में लेने के बाद छोड़ा, दो-तीन अधिवक्ता भी लिए गए हिरासत में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सोतई में बुधवार सुबह पुलिस प्रशासन और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की टीम भारी पुलिस बल के साथ दोबारा जमीन पर कब्जा लेने पहुंची। सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने गांववासियों को निर्माण स्थल की ओर जाने से रोकने के लिए बैरिकेड लगाने शुरू कर दिए। वहीं, दूसरी ओर जेसीबी की मदद से सड़क और पिलर निर्माण का काम शुरू कर दिया गया। करीब नौ बजे प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर जमीन पर कब्जा लेने की प्रक्रिया पूरी कर ली। इसके बाद निर्माण कार्य में तेजी आई ।

महिला किसानों ने किया विरोध, पुलिस ने मौके पर जाने से रोका
निर्माण कार्य शुरू होने के कुछ देर बाद कुछ महिला किसान मौके पर पहुंचीं और कार्रवाई का विरोध किया। कुछ महिलाएं जेसीबी अर्थमूवर मशीन के आगे आकर काम को रोकने की कोशिश कर रही थी। जिसके चलते महिला पुलिसकर्मियों ने उनको पकड़ कर हिरासत में ले लिया। वही दूसरी और महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें जमीन तक पहुंचने से रोक दिया। इसके बाद महिला किसान वापस लौट गईं। महिला किसानों ने पुलिस पर जबरदस्ती जमीन पर कब्जा लेने का आरोप लगाया। मौके पर एसीपी सदर अशोक कुमार, एसीपी तिगांव अशोक, एसडीएम मयंक भारद्वाज और थाना सदर प्रभारी प्रकाश सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


680 मीटर जमीन पर सड़क और पिलर निर्माण शुरू
गांव सोतई के पास करीब 680 मीटर जमीन पर सड़क निर्माण के साथ पिलर खड़े करने का काम भी शुरू कर दिया गया। जेसीबी की मदद से निर्माण स्थल पर काम किया गया। करीब 7 घंटे तक पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। एसडीएम मयंक भारद्वाज की देखरेख में निर्माण कार्य जारी रहा। प्रशासन की ओर से निर्माण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार महिला किसानों को पुलिस वैन में बैठाया, बाद में छोड़ा
सुबह के समय जब महिला किसान मौके पर पहुंचीं तो महिला पुलिसकर्मियों ने चार महिलाओं को हिरासत में लेकर पुलिस वैन में बैठा लिया। महिलाओं ने पुलिस से कहा कि उनके छोटे बच्चे हैं और वे घर जाना चाहती हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी। वहीं, कार्रवाई में बाधा डालने के आरोप में दो से तीन अधिवक्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।


अधिकारियों ने कहा, जेवर एयरपोर्ट के लिए निर्माण कार्य शुरू
एसडीएम मयंक भारद्वाज और एसीपी अशोक ने बताया कि गांव सोतई में जेवर एयरपोर्ट से संबंधित निर्माण कार्य बुधवार को आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया गया है। प्रशासन की मौजूदगी में जमीन पर कब्जा लेने की प्रक्रिया पूरी की गई और इसके बाद सड़क व पिलर निर्माण का काम आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed