फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women are weaving the fabric of self-reliance with silk threads.

Faridabad News: रेशम के धागों से महिलाएं बुन रहीं आत्मनिर्भरता का ताना-बाना

Mon, 15 Jun 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Women are weaving the fabric of self-reliance with silk threads.
घर की जिम्मेदारियों के साथ रंग-बिरंगे सूट, दुपट्टे और होम डेकोर आइटम कर रहीं तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। महिलाएं अब पारंपरिक हस्तकला को केवल शौक तक सीमित नहीं रख रही हैं, बल्कि इसे आत्मनिर्भरता का मजबूत साधन बना रही हैं। घर की जिम्मेदारियों के साथ संतुलन बनाते हुए महिलाएं अपने खाली समय में रेशम के धागों और रंग-बिरंगे डिजाइन से सूट, दुपट्टे और होम डेकोर आइटम तैयार कर रही हैं।

पल्ला निवासी अनीता का कहना है कि हस्तकला से जुड़ने के बाद उन्हें न सिर्फ आर्थिक लाभ हुआ है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा है। वहीं तिगांव निवासी उर्मिला का कहना है कि घर से काम करने की सुविधा ने उन्हें परिवार संभालने के साथ-साथ खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का अवसर दिया है।
विज्ञापन



महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे इन उत्पादों की स्थानीय बाजारों में अच्छी मांग देखने को मिल रही है। सूट, दुपट्टे और होम डेकोर आइटम अपनी खास डिजाइन और हाथ की कारीगरी के कारण ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ा है और उन्हें समाज में नई पहचान मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाओं का कहना है कि यदि इस तरह के प्रयासों को और बढ़ावा मिले तो यह क्षेत्र बड़ी संख्या में महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed