फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women are liking the jewellery made from paddy

Faridabad News: धान से बनी ज्वेलरी महिलाओं को आ रही पसंद

Sat, 07 Feb 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Women are liking the jewellery made from paddy
कला के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मिल चुका है सम्मान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



बल्लभगढ़। मेले में धान से बनी ज्वेलरी महिलाओं को काफी पसंद आ रही है। वेस्ट बंगाल की रहने वाली पुतुल दास मित्रा धान से बने आभूषण लेकर मेले में आई हैं। पुतुल दास मित्रा ने बताया कि वह धान की खेती करती हैं। कटाई के बाद जब धान घर पर आता है तो उससे उन्होंने एक राखी बनाई थी। उस राखी को परिवार के लोगों ने काफी पसंद किया। उसके बाद उन्होंने धान से महिलाओं के द्वारा पहनने वाली ज्वेलरी बनाना शुरू किया। उन्होंने धान से कान और गले की ज्वेलरी बनानी शुरू की। जब वह इन गहनों को पहनकर बाहर जाती थी, तो महिलाएं व युवतियां काफी पसंद करती थीं। उसके बाद परिवार के सहयोग से प्रदेश में लगने वाले 22 दिन के एक मेले में पहली बार धान से बनाए गए आभूषण बेचने का मौका मिला। उस मेले में 15 दिन के दौरान उन्होंने 18 हजार रुपये की ज्वेलरी बेची। उसके बाद उन्होंने अपनी कला को और निखरा। अब वह विभिन्न प्रकार की ज्वेलरी बनाती हैं। जिनको देश विदेश के लोग काफी पसंद करते हैं। इस कला के लिए उनको वर्ष 2014 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया। वहीं वह साल 2008 से सूरजकुंड मेले में लगभग हर दूसरे साल हिस्सा लेने के लिए आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed