फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women are becoming victims of thyroid due to changing lifestyle

Faridabad News: बदलती जीवनशैली से थायराइड की शिकार हो रहीं महिलाएं

Wed, 18 Feb 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Women are becoming victims of thyroid due to changing lifestyle
जिला नागरिक अस्पताल में बढ़ रही है मरीजों की संख्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में इन दिनों थायराइड से जुड़ी समस्याओं को लेकर महिलाओं की आवाजाही बढ़ती नजर आ रही है। पिछले दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और बढ़ते तनाव के कारण महिलाएं जांच व उपचार के लिए बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रही हैं।

जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में अस्पताल में थायराइड संबंधी शिकायतों के साथ आने वाली महिला मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। जांच कराने पहुंच रहीं महिलाओं में हार्मोन असंतुलन, वजन में उतार-चढ़ाव, थकान तथा अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आ रही हैं। चिकित्सकों का कहना है कि समय पर जांच और उपचार से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन


स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अपर्णा गुप्ता ने बताया कि बदलती जीवनशैली, तनाव और पोषण की कमी थायराइड बढ़ने के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार और सक्रिय दिनचर्या अपनाने से जोखिम कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वायरल संक्रमण, लंबे समय तक तनाव, प्रसव के बाद शरीर में बदलाव, आयोडीन की कमी तथा हार्मोनल असंतुलन थायराइड के प्रमुख कारण हैं। इससे गर्दन में सूजन, दर्द, सांस लेने में दिक्कत और प्रजनन चक्र पर असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने जागरूकता और समय पर जांच को जरूरी बताते हुए लक्षणों को नजरअंदाज न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed