फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman's first husband arrested for posting obscene photos on Facebook

Faridabad News: फेसबुक पर अश्लील फोटो पोस्ट करने के मामले में महिला का पहला पति गिरफ्तार

Fri, 04 Apr 2025 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Woman's first husband arrested for posting obscene photos on Facebook
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। वजीरपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला की फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर पोस्ट करने के मामले में महिला के पहले पति को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने दिल्ली के गोविंदपुरी से आरोपी बापीदास (30) को काबू किया है। आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि महिला और आरोपी दोनों ही दूसरी शादी कर चुके हैं। पहली पत्नी को बदनाम करने के लिए आरोपी ने ये काम किया था। फर्जी प्रोफाइल बनाकर फोटो एडिट कर आरोपी फेसबुक पर अश्लील फोटो स्टोरी पर लगाता था। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को ये शिकायत 22 मार्च को मिली थी। नहर पार वजीरपुर एरिया में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया कि उसकी पत्नी की फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर कोई अज्ञात फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर रहा है। आरोपी ने महिला के नाम से ही प्रोफाइल बनाई हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए अब आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed