फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman's death case reopened due to suspicion of murder

Faridabad News: हत्या की आशंका के चलते दोबारा खोला गया महिला की मौत का मामला

Sat, 23 May 2026 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Woman's death case reopened due to suspicion of murder
भगत सिंह कॉलोनी में 11 अगस्त 2024 को हुई थी संदिग्ध मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। भगत सिंह कॉलोनी में 11 अगस्त 2024 को हुई 40 वर्षीय महिला पूजा की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। शुरुआत में इसे सामान्य बीमारी और हादसे से जुड़ी प्राकृतिक मौत मानकर जांच की गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कोर्ट में पेश किए गए साक्ष्यों के बाद पुलिस ने अब इस केस को हत्या की आशंका के तहत दोबारा खोल दिया है। जानकारी के अनुसार उस समय महिला के पति सतीश ने पुलिस को बताया था कि पूजा रसोई में काम करते हुए अचानक बेहोश होकर गिर गई थी और वह पहले से बीमार रहती थी। इसी बयान के आधार पर शुरुआती जांच को सामान्य मौत मानकर आगे बढ़ाया गया था।
बाद में मृतका के भाई अक्षय ने मामले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट यतन क्वात्रा के समक्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोटो और अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। कोर्ट ने रिकॉर्ड की समीक्षा के बाद टिप्पणी की कि मामला सामान्य मौत से अधिक हत्या की ओर संकेत करता है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम तस्वीरों में मृतका के गले पर वी-शेप का निशान पाया गया, जिसे जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना गया है। वहीं नल्लड़ मेडिकल कॉलेज की विसरा रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई है। इन तथ्यों के सामने आने के बाद पुलिस ने केस को फिर से जांच के दायरे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की बहन ममता ने आरोप लगाया है कि पूजा को उसके पति और ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिवार का यह भी आरोप है कि प्रारंभिक जांच में निष्पक्षता नहीं बरती गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से दोबारा जांच की जा रही है और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी पाई जाती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed