{"_id":"660ff0bc28e34a3ad10f93e8","slug":"woman-troubled-by-land-mafia-in-faridabad-asks-police-commissioner-for-her-wish-to-die-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"'साहब...मुझे मौत चाहिए': भूमाफिया से परेशान महिला ने पुलिस से लगाई गुहार, थाने पहुंच कमीश्नर को दिया पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'साहब...मुझे मौत चाहिए': भूमाफिया से परेशान महिला ने पुलिस से लगाई गुहार, थाने पहुंच कमीश्नर को दिया पत्र
Fri, 05 Apr 2024 06:09 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 05 Apr 2024 06:09 PM IST
सार
फरीदाबाद में भूमाफिया से परेशान महिला ने पुलिस आयुक्त से इच्छा मृत्यु मांगी है। महिला व उसके परिवार पर आरोपी कई बार हमला कर चुके हैं।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
भूमाफिया की मारपीट से परेशान होकर एक महिला ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त को ज्ञापन देकर इच्छा मृत्यु की मांग की। महिला का प्लॉट कब्जाने के लिए आरोपी कई बार उसपर व उसके परिवार पर हमला कर चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज है। जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी दोबारा से महिला और उसके परिवार को परेशान करने लगते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव कोटला भूपानी निवासी प्रियंका ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में कहा कि वह मूल रूप से यूपी के बागपत की रहने वाली है। परिवार चलाने के लिए महिला खाने की रेहड़ी लगाती है। साल 2017 में उसने गांव भुपानी निवासी नवीन बैंसला से 110 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। महिला ने प्लॉट का डेवलपमेंट चार्ज, हाऊस टैक्स आदि सभी सरकारी बिल भर रखे हैं।
विज्ञापन
प्लॉट के आसपास सेक्टर बन जाने के कारण उसका रेट अब बढ़ गया है। इस कारण नवीन बैंसला और उसका परिवार महिला के प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है नवीन व उसके साथियों ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रखा है। आरोपी प्लॉटों मालिकों को धमकी देकर या मारपीट कर मकान खाली करने की बात कहते हैं।
विज्ञापन
10 फरवरी को नवीन और उसके साथियों ने महिला व उसके परिवार पर हमला किया। पुलिस ने शिकायत के करीब एक माह बाद हल्की धाराओं में केस दर्ज किया। आरोप है मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मी ने महिला से कहा कि एक केंद्रीय मंत्री के पीए ने इस मामले में आरोपी के पक्ष में कॉल की है। इसलिए पुलिस कार्रवाई नहीं की है।
आरोपियों ने फरवरी माह में पुलिस की मौजूदगी में महिला व उसके परिवार के साथ मारपीट की थी। महिला ने पुलिस चेतावनी दी है उसे व उसके परिवार को सुरक्षा नहीं मिली तो वह पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठ जाएगी।