{"_id":"6893a9e246f8165cf90f131d","slug":"woman-thrown-into-air-after-car-collision-condition-critical-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48663-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कार की टक्कर से हवा में उछली महिला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कार की टक्कर से हवा में उछली महिला, हालत गंभीर
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के दयालबाग में तिकोना पार्क के पास कार सवार ने सड़क किनारे जा रही महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला हवा में उछलकर साइड में गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके से कार भगाने के दौरान आरोपी चालक ने वहां खड़ी दो अन्य कारों में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सूरजकुंड थाने में आरोपी कार चालक पर एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरे की एक फुटेज में वारदात कैद हुई है लेकिन कार का नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा है। पुलिस अब आस-पास के इलाके में अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर कार का नंबर पता लगाकर आरोपी चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
ये हादसा मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे हुआ। दयाल बाग रेलवे लाइन के पास रहने वाले देवी शंकर ने बताया कि उनकी पत्नी सुशीला पास के प्ले स्कूल में बच्चों की केयर-टेकर के तौर पर काम करती है। मंगलवार दोपहर सुशीला देवी स्कूल से घर लौट रही थी। तिकोना पार्क के पास वो पैदल जा रही थी कि पीछे से आई कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। इससे महिला हवा में उछलकर साइड में गिर गई। आरोपी चालक ने कार भगाने के दौरान वहां सड़क किनारे खड़ी दो अन्य कारों को टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आरोपी कार को वहां से भगा ले गया।
विज्ञापन
टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां आए तो महिला बेहोश हो चुकी थी। लोगों ने मदद करते हुए घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। वहां से सूचना परिवार व पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस व घायल महिला के पति अस्पताल पहुंचे। महिला को निजी अस्पताल से दिल्ली ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस अब मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।