{"_id":"65b53e68e845a3e7de0823b8","slug":"woman-threatened-to-kill-if-she-refuses-to-marry-him-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-19918-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शादी से मना करने पर महिला को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शादी से मना करने पर महिला को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आदर्श नगर में एक युवक से बातचीत करना महिला को भारी पड़ गया। युवक ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। मना करने पर युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से राजस्थान के जिला भरतपुर निवासी पीड़िता ने आदर्श नगर थाने में दी शिकायत में कहा कि वह शादीशुदा है और पिछले एक साल से अपनी मां के पास विष्णु काॅलोनी में रह रही है। दो माह पहले उसकी पहचान पलवल के गांव दिघोट निवासी मोनू के साथ हुई थी। वह एक-दो बार उसके घर भी गई थी। मोनू के पिता की तबीयत खराब होने के कारण दोनों का घर तक आना जाना हो गया। आरोप है कि 26 जनवरी को मोनू शादी का प्रस्ताव लेकर महिला के घर आया। महिला ने कहा कि वह शादीशुदा है। इस पर मोनू भड़क गया और धमकी दी कि वह अगर उसकी नहीं होगी तो वह किसी की होने भी नहीं देगा। आरोप है कि मोनू ने ईंट उठाकर महिला को मारने का प्रयास भी किया। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद