फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman stole goods from purse while riding

सवारी बनकर साथ बैठी महिला ने चुराया पर्स से सामान

Sun, 24 Jan 2021 06:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
Woman stole goods from purse while riding
फरीदाबाद। महिला ऑटो गैंग शहर में एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ओल्ड फरीदाबाद इलाके में दो महिलाओं ने एक महिला को अपने झांसे में लेकर पर्स से चोरी कर ली। महिला के पर्स में करीब 10 हजार रुपये, ज्वेलरी व जरूरी कागजात थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-28 निवासी गीता यादव ने बताया कि 18 जनवरी को वह अपनी मां कमलेश यादव के साथ ई-रिक्शा में ओल्ड फरीदाबाद बाजार जा रही थी। रास्ते में अनुपम रेस्तरां के सामने से दो औरतें बैठीं। एक ने सूट व एक ने साड़ी पहन रखी थी। उनकी गोदी में एक छोटा बच्चा व करीब 12 साल की लड़की थी। उन्होंने अपना कुछ सामान गीता के पर्स के ऊपर रख दिया और लड़की पागल की तरह हरकत करते हुए पैर मारने लगी। दूसरी महिला ने उसको रोकने के बहाने से गीता के पर्स से छेड़खानी की और अंदर रखा सामान निकाल लिया। इसके बाद दोनों महिलाएं सेक्टर-28 के मोड पर उतर गई। उनके उतरने के बाद गीता ने देखा कि पर्स की चेन खुली हुई थी। अंदर से सामान चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed