फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman slaps security guard in BK hospital

Faridabad News: बीके अस्पताल में महिला ने सुरक्षाकर्मी को जड़े थप्पड़

Wed, 08 May 2024 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Woman slaps security guard in BK hospital
पीड़ित ने लाइन से डॉक्टर कक्ष में जाने के लिए कहा था
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना, महिला ने माफी मांगी

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में बुधवार को एक महिला ने सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ जड़ दिए। सुरक्षाकर्मी ने महिला को लाइन से डॉक्टर कक्ष में जाने के लिए कहा था, जिससे गुस्साई महिला ने ओपीडी से बाहर निकलकर अस्पताल परिसर में सुरक्षाकर्मी पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। सुरक्षाकर्मी ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना। बाद में माफीनामा हो गया।

एनआईटी-तीन चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि जगदीश नामक व्यक्ति की शिकायत मिली है। शिकायतकर्ता के अनुसार वह बीके अस्पताल में सुरक्षाकर्मी है। बुधवार को उसकी ड्यूटी कमरा नंबर -7 के बाहर लगी थी। वह मरीजों को लाइन के अनुसार डॉक्टर से परामर्श के लिए भेज रहा था, इसी दौरान डबुआ कॉलोनी निवासी एक महिला जबरन डॉक्टर कक्ष में प्रवेश करने लगी। सुरक्षाकर्मी जगदीश के रोकने के बाद भी नहीं मानी और अंदर चली गई। जगदीश दोपहर में लंच करने के लिए बाहर निकला था। इस पर महिला ने सुरक्षाकर्मी को रोक लिया और एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। सुरक्षाकर्मी ने बीके अस्पताल में मौजूद पुलिस को इसकी शिकायत की। अस्पताल के सभी सिक्योरिटी गार्ड एकत्रित हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना। पुलिस के सामने माफीनामा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed