{"_id":"6999fbb1c90813249b0e7046","slug":"woman-shot-dead-thrice-husband-accused-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63458-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सनलाइट कॉलोनी में महिला की 3 गोली मारकर हत्या, पति पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सनलाइट कॉलोनी में महिला की 3 गोली मारकर हत्या, पति पर आरोप
विज्ञापन
12 साल पहले प्रेम विवाह किया था, कोर्ट में मारपीट व तलाक का केस चल रहा है
पति दिलीप यादव पर आरोपी उसकी तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाके की सनलाइट कॉलोनी में 32 साल की महिला की 3 गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पति दिलीप यादव पर लगा है। आरोप है कि दोनों ने 12 साल पहले प्रेम विवाह किया था। बीते ढाई साल से दिल्ली साकेत कोर्ट में मारपीट व तलाक का केस चल रहा है। महिला 2 बच्चों के साथ अलग रहती थी। मृतका संगीता के पिता विक्रम के बयान पर पल्ला थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मृतका महिला संगीता अपनी 11 व 5 साल की दो बेटियों के साथ सनलाइट कॉलोनी में रहती थी। पास के ही इलाके में संगीता के पिता का परिवार और उससे कुछ दूरी पर ही पति दिलीप यादव रहता है। शुक्रवार शाम को दिलीप संगीता के घर आया लेकिन वो घर पर नहीं मिली। दिलीप यहां से वापस जाने लगा तो गली में ही संगीता आती दिखी। वो संगीता को रोककर बात करने लगा और दोनों में कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शी मुकेश ने बताया कि दिलीप ने अचानक जेब से पिस्तोल निकाली और संगीता को तीन गोली मारकर भाग गया। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग महिला के पास पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पल्ला थाना पुलिस व अपराध शाखा की टीमें भी मौके पर व अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मौके से गोली के 3 खोल जब्त किए। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि संगीता अपने पिता के घर से लौट रही थी। इसी दौरान ये वारदात हुई। संगीता के पिता विक्रम के बयान पर पल्ला थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।