{"_id":"65a518b7314da3f09a05d662","slug":"woman-seeks-help-from-police-to-pay-electricity-bill-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-19396-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली बिल भरने के लिए महिला ने पुलिस से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली बिल भरने के लिए महिला ने पुलिस से मांगी मदद
विज्ञापन
- पति हर महीने देता है खर्चे के लिए 20 हजार रुपये
- तीन साल से नहीं भरा बिल, बिजली विभाग ने काटा मीटर
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बिजली का बिल 50 हजार से ज्यादा हो जाने पर पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत कर मदद की मांग की। महिला ने पुलिस को पत्र लिखकर पति से बिल भरने को कहा है। भीकम कॉलोनी निवासी ज्योति मंगला ने बताया कि उनका पति हेमराज मंगला काफी सालों से किसी अन्य औरत के साथ सेक्टर-8 में किराए के मकान में रह रहा है।
पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ केस दर्ज करवा रखा है। कोर्ट की ओर से दिए गए फैसले के अनुसार पीड़ित महिला मंगला को उनका पति हर महीने 20 हजार रुपये घर खर्च के लिए देता है। बिजली का बिल 50 हजार रुपये से ज्यादा का बिल हो चुका है, जिसको वह पिछले तीन सालों से भर नहीं पा रही है। इसी वजह से बिजली विभाग ने उनके घर का मीटर काट दिया है। इसको लेकर महिला ने पुलिस से मदद की मांग की और पति से बिल भरने को कहा।