फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman scorched due to high tension wire, girl also got hurt

Faridabad News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला झुलसी, बच्ची को भी लगी चोट

Sun, 27 Aug 2023 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Woman scorched due to high tension wire, girl also got hurt
- महिला को उपचार के बाद दिल्ली रेफर किया, पांच साल की बच्ची भी घायल
विज्ञापन

- कपड़े सुखाने के लिए दौरान पानी पड़ने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मलेरना रोड स्थित दो मंजिला मकान की छत पर कपड़े सुखा रही महिला, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गई। जिसके चलते पूरे मकान में करंट आ गया और बिजली की लाइन में तेज धमाका हुआ। जिससे छज्जा गिर गया, जो नीचे गली में खेल रही बच्ची के सिर पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मलेरना रोड निवासी मनीष करीब दो साल से बनवारी लाल के मकान पर दूसरी मंजिल पर किराए पर रहता है। उनके साथ पत्नी गीता और पांच साल की बेटी भी है। रविवार को वह अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। दोपहर के करीब डेढ़ बजे उनकी पत्नी गीता कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई। उनकी छत के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहा है। कपड़े सुखाने से पहले वह जोर-जोर से झटकने लगी। तभी कपड़ों से निकला पानी हाईटेंशन तारों पर जा गिरा। जिससे महिला हा टेंशन तार की चपेट में आ गई। चपेट में आने की वजह से महिला के हाथ व पैर पूरी तरह से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने महिला को जैसे तैसे करके छत से नीचे उतारा। इससे पूरे मकान में करंट आ गया। जिसके बाद बिजली की लाइन में धमाका हुआ और छज्जा गली में खेल उनकी पांच साल की बच्ची के सिर पर गिर गया। जिससे बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला करीब 60 प्रतिशत जली है। वहीं बच्ची के सिर पर चोट आई है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed