फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman's husband is in jail in kidnapping case

अपहरण केस में जेल में बंद है महिला का पति

Mon, 30 Nov 2020 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Woman's husband is in jail in kidnapping case
बल्लभगढ़। ऊंचा गांव प्रेम नगर में रहने वाली महिला कंचन को पति अपहरण के आरोप में उत्तरप्रदेश की मथुरा जेल में बंद है। काम धंधे की तलाश में महिला अपने तीन बच्चों को लेकर फरीदाबाद आई थी। आरोपी भोला ने इस कारण महिला को लंबे समय से परेशान कर रखा था। उसने महिला के कार्यस्थल तक पीछा कर सभी जानकारी जुटा ली थी। इसके बाद मामला हत्या के प्रयास तक पंहुचा।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी भोला उसे कई साल से परेशान कर रहा था। करीब डेढ़ साल पहले उसने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। आरोपी चाहता था कि वह उससे शादी कर ले और उसके साथ रहे। लॉकडाउन से पहले जब वह एक कंपनी में नौकरी करती थी तब भी आरोपी उसकी कंपनी के आसपास मंडराता था। महिला का कहना है कि वह यहां घर परिवार से दूर अपने तीन बच्चों के साथ रहती है इसलिए विवाद को बढ़ाना नही चाहती थी।
विज्ञापन

उसे लगा था कि आरोपी युवक और उसकी उम्र में काफी अंतर है। यह देखते हुए आरोपी कुछ दिनों बाद खुद ही दूर हो जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी भोला(22) शादीशुदा नही है। वह पिछले कई साल से महिला के संपर्क में था। आरोपी को काबू करने के लिए उसके घर पर कई बार दबिश दी गई है। पुलिस को शक है कि आरोपी पर पहले भी कोई मामला दर्ज हो सकता है। इसके लिए पुराने रिकॉर्ड को खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed