फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman Raped on Pretext of Marriage; Pressured to Convert Religion

Faridabad News: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Thu, 02 Apr 2026 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Woman Raped on Pretext of Marriage; Pressured to Convert Religion
-तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन

-एक सप्ताह में लगातार दो मामले मिलने से सनसनी

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह जिले के शहर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म, मारपीट और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों दो भाइयों और उनके पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह सिलीगुडी पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और वर्तमान में दिल्ली के मॉडल टाउन में किराए पर रहती है। वह एक कंपनी में रोगी देखभाल का काम करती है। उसके पति ने कई वर्ष पूर्व उसे त्याग दिया था। करीब चार करीब पांच वर्ष पूर्व उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से पलवल जिले के डूंगरपुर गांव निवासी साहिल पुत्र असलम से हुई। साहिल ने खुद को हिंदू व अविवाहित बताया। कुछ माह बाद और साहिल ने शादी का प्रस्ताव रखा। वह उसके झांसे में आ गई और साहिल उसे लेकर नूंह की मदीना कालोनी, वार्ड-3 में लेकर आ गया और वहां हिंदू रिवाज से उसकी मांग भर दी।
विज्ञापन

दोनों साथ रहने लगे। इस दौरान साहिल ने उसकी नग्न तस्वीर व वीडियो बनाकर अपने पास रख ली। साहिल इसके बाद उसे अपने साथ अपने गांव डूंगरपूर लेकर गया, जहां पता चला कि वह मुस्लिम है तथा शादीशुदा है। वहां पर साहिल के पिता असलम, भाई राहुल व साहिल की मां तथा कुछ अन्य लोगों ने जबरदस्ती इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर उसे शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित किया गया तथा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब दो लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता ने इन सब से परेशान होकर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
एक सप्ताह में दो केस:
एक सप्ताह के भीतर ही इस प्रकार के दो मामले सामने आने से सनसनी फैल गई है। पहला केस फिरोजपुर झिरका शहर थाने में 28 मार्च को दर्ज हुआ तथा दूसरा केस नूंह शहर थाने में 31 मार्च को दर्ज हुआ है। पहले केस में जहां आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, वहीं दूसरे मामले में अभी पुलिस के हाथ खाली है।

दोनों मामलों में अनेक समानताएं:
दोनों मामलों में पीड़िता नर्सिंग व्यवसाय से जुड़ी है तथा शादीशुदा होकर पतियों द्वारा त्यागी हुई है। पीड़िताओं को पहले पहचान छिपाकर प्यार के जाल में फंसाया गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई। इन वीडियो के आधार पर दोनों पीड़िताओं से लाखों रुपये ऐंठे गए तथा पहचान जाहिर होने के बाद धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article