फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman made half-hearted for refusing prostitution

देह व्यापार से मना करने पर महिला को किया अधमरा

Sat, 26 Feb 2022 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Woman made half-hearted for refusing prostitution
बल्लभगढ़। देह व्यापार से मना करने पर पति, देवर और पति की महिला मित्र ने महिला को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। आरोपियों ने बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर थाना सेक्टर 8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पलवल की रहने वाली एक महिला ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी शादी साल 2009 में सेक्टर 3 निवासी व्यक्ति से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। उसके पति और एक महिला के बीच अवैध संबंध हैं। वह उसी महिला के साथ रहता है। 22 फरवरी की शाम को करीब 6 बजे उसके दोनों बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए थे।
विज्ञापन

इसी दौरान महिला का पति, देवर और पति की महिला मित्र उसके घर पर आ गए। आरोप है कि वह लोग हथियार दिखाकर देह व्यापार के लिए मजबूर करने लगे। आरोप है कि उन्होंने कहा कि वह जैसा कहेंगे वैसा ही करना होगा। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से वह बेहोश हो गई। होश आने के बाद पीड़ित महिला ने अपने भाई को फोन किया। इसके बाद पीड़िता को बल्लभगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी अलमारी में रखा सोने का सेट व 50 हजार रुपये भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed