{"_id":"65886b4a5e81a48e6e0aac08","slug":"woman-lost-rs-532-lakh-due-to-greed-of-earning-money-sitting-at-home-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-18464-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घर बैठे कमाई के लालच में महिला ने गंवाए 5.32 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घर बैठे कमाई के लालच में महिला ने गंवाए 5.32 लाख
विज्ञापन
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। घर बैठे मोटी कमाई के लालच में एक महिला ने 5.32 लाख रुपये गंवा दिए। महिला के पति ने मोबाइल पर आए एक लिंक पर क्लिक किया था। महिला ने उस पर अपना पंजीकरण कर दिया और साइबर ठगों के जाल में फंसती चली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
एनआईटी तीन निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उनके पति के फोन पर किसी जानकार के माध्यम से एक लिंक आया था। पति ने महिला को लिंक भेज दिया। उसमें घर बैठे रोजाना मोटी कमाई करने की बातें लिखी थीं। पीड़िता ने लिंक ओपन कर पंजीकरण करा लिया। इसके बाद खुले वेब पेज में पैसे निवेश कर जल्द पैसा कमाने की बात की गई थी। महिला ने करीब 5.32 लाख रुपये निवेश कर दिए। आरोप है कि इसके बाद उन्हें निवेश के बाद मिलने वाले मुनाफे मिलना तो दूर असल पैसा भी वापस नहीं मिला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।