फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman injured in road accident dies during treatment.

Faridabad News: सड़क हादसे में घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Tue, 22 Sep 2026 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in road accident dies during treatment.
स्कूटी समेत ट्रक के नीचे फंसकर करीब 200 मीटर तक घिसटती गई थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनएचपीसी फ्लाईओवर के पास 19 सितंबर को टैंकर की टक्कर के बाद स्कूटी समेत ट्रक के नीचे फंसकर करीब 200 मीटर तक घसीटी गई महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हादसे के समय आशा (36) के साथ स्कूटी पर एक और महिला सवार थी, जो हादसे में घायल हुई थी।

पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और 21 सितंबर को घायल महिला सुमन (51) के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद सुमन के बयान के आधार पर सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दिए बयान में राजीव कॉलोनी निवासी सुमन ने बताया कि वह ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौकरी करती है। उसकी और आशा की ड्यूटी एनएचपीसी बाईपास रोड स्थित सरस्वती छात्रावास में सफाई के लिए लगी हुई थी। 19 सितंबर की शाम करीब छह बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद दोनों आशा की स्कूटी से घर लौट रही थीं। एनएचपीसी फ्लाईओवर के पास पीछे से आए पानी के टैंकर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से स्कूटी में टक्कर मार दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मौके से पानी का टैंकर और स्कूटी बरामद कर कब्जे में ली थी। टैंकर राजस्थान आरटीओ में पंजीकृत बताया गया है। आशा एसजीएम नगर की रहने वाली थी। सुमन का इलाज पहले ईएसआईसी अस्पताल में चला और तबीयत बिगड़ने पर 21 सितंबर को उसे निजी अस्पताल सेक्टर-8 में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed