{"_id":"658484c7046a40fd7406be0d","slug":"woman-injured-as-lift-gets-stuck-in-ozone-park-society-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-18354-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ओजोन पार्क सोसाइटी में लिफ्ट अटकने से महिला हुई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ओजोन पार्क सोसाइटी में लिफ्ट अटकने से महिला हुई घायल
Fri, 22 Dec 2023 12:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद की सोसाइटियों में आए दिन लिफ्ट में होने वाली खराबी से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बिल्डर और मेंटेनेंस कंपनियों की लापरवाही का खामियाजा लोग भुगतने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सेक्टर-86 स्थित ओजोन पार्क सोसाइटी से सामने आया है। जहां मंगलवार को टॉवर-2 की 11वीं मंजिल पर लिफ्ट अटकने से लिफ्ट में सवार एक महिला घायल हो गई। वहीं, रखरखाव प्रबंधक का कहना है कि लिफ्ट थोड़ी देर के लिए खराब हुई थी, फिलहाल इसे ठीक करवा दिया गया है। इस मामले में पीड़ित महिला व उसके परिजनों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
सेक्टर-86 स्थित ओजोन पार्क अपार्टमेंट में लगभग तीन हजार लोग रहते है। अपार्टमेंट में कुल 12 टावर है, जो 15 मंजिला है। इसमें कुल 24 लिफ्ट लगी हैं। लोग लिफ्ट के माध्यम से ही फ्लैटों में आवागमन करते है। स्थानीय निवासियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यहां लिफ्ट का हाल बहुत बुरा है। आए दिन सोसाइटी की कोई न कोई लिफ्ट खराब होती रहती है। जिसकी वजह से लिफ्ट में लोगों का फंसना एक आम बात हो चुकी है। उनका कहना है कि यह हालात तब है जब सोसाइटी के लिफ्ट के मरम्मत कार्य पर पिछले साल ही 40 लाख रुपये खर्च किया गया है। मंगलवार को भी लिफ्ट करीब एक घंटे तक खराब रही। घटना की सूचना मिलने पर लिफ्ट मरम्मत कर्मचारियों और लिफ्ट ऑपरेटर मौके पर पहुंचे और 15 मिनट बाद महिला को लिफ्ट से बाहर निकाला गया। वह काफी डरी हुई थी। हालांकि, अभी महिला की हालात ठीक है। इस बारे में जब पीड़ित महिला और उनके परिवार से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया।
लिफ्ट फ्री होने के कारण हुई थी बंद
सोसाइटी के हर टावर में लिफ्ट ऑपरेटर लगाए गए हैं। अगर कहीं कोई लिफ्ट खराब होती है या फंसती है तो सूचना मिलते ही मामले पर कार्रवाई की जाती है। यह सही है कि मंगलवार की शाम को एक महिला लिफ्ट में फंसी थी। लिफ्ट चलते हुए अचानक फ्री होने के साथ ही बंद पड़ गई थी। उसे ठीक करवा दिया गया है।
विज्ञापन
- अधिराज मलिक, रखरखाव प्रबंधक