फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman goes missing with two children, husband suspects nephew

Faridabad News: दो बच्चों संग महिला लापता, पति ने सगे भांजे पर जताया शक

Tue, 03 Mar 2026 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Woman goes missing with two children, husband suspects nephew
-पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पिनगवां । थाना क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चों की मां के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पति ने अपनी पत्नी के सगे भांजे पर संदेह जताते हुए कहा है कि उसे पत्नी और बच्चों के बारे में जानकारी हो सकती है।
सरकारी स्कूल में कार्यरत शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका सगा भांजा अक्सर उसकी पत्नी से फोन पर बातचीत करता था। कई बार उसने अपनी पत्नी को भांजे से बात करते हुए देखा था। इस पर उसने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कथित तौर पर उनकी बातचीत जारी रही। 15 फरवरी को उसने पत्नी के पास से वह मोबाइल फोन छीन लिया था, जो भांजे ने उसे दिया था। इसके अगले दिन उसकी पत्नी अपने दो बच्चों 10 वर्षीय बेटे और एक माह की बेटी-को साथ लेकर घर से अचानक गायब हो गई। पति ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और जान-पहचान में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

देर रात पत्नी ने किसी अज्ञात व्यक्ति के फोन से भांजे को कॉल कर बताया कि वह गोवर्धन चौराहा, मथुरा में है। यह जानकारी भांजे की मां ने पीड़ित को दी और संबंधित नंबर भी साझा किया। पति मौके पर पहुंचा, लेकिन वहां पत्नी और बच्चे नहीं मिले। संबंधित नंबर पर संपर्क करने पर एक रेहड़ी संचालक ने बताया कि महिला फोन पर बात करने के बाद वहां से चली गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed