{"_id":"690645b0cab7cd6e29054b84","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-shastri-colony-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54824-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शास्त्री कॉलोनी में महिला की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शास्त्री कॉलोनी में महिला की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद की शास्त्री कॉलोनी में शुक्रवार रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं मृतका के परिजनों का आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या की है।
रेणु नामक महिला ने बताया कि उसकी बुआ रोशनी अपने पति केशव और परिजनों के साथ शास्त्री कॉलोनी में रहती थी। रोशनी के पति का अपने भाई भागवत के साथ पुश्तैनी संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उन्हें घर में हिस्सा नहीं दिया जा रहा था और आए दिन झगड़े होते थे।
रेणु ने बताया कि शुक्रवार रात ससुराल पक्ष की तरफ से फोन आया कि रोशनी ने फांसी लगा ली है। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। पड़ोसियों ने बताया कि परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार की शिकायत पर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।