{"_id":"662fd1490d97912bb50afb3d","slug":"woman-dies-due-to-negligence-in-treatment-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23912-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: इलाज में लापरवाही से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: इलाज में लापरवाही से महिला की मौत
विज्ञापन
महिला की मां ने लगाया आरोप, पति की पहले ही हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बीके अस्पताल की इमरजेंसी में 33 वर्षीय महिला की इलाज में लापरवाही के कारण मौत होने का आरोप है। महिला का 12 वर्ष का एक बेटा है। महिला की मां का कहना है कि पहले बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया और अब मां का।
एनएच-तीन स्थित कल्यानपुरी के बांगर चौक निवासी उर्मिला ने बताया कि उनकी 33 वर्षीय बेटी गीता के पति की 12 साल पहले मौत हो गई थी। उसके बाद से उनकी बेटी और नाती उनके साथ रह रहे थे। सोमवार को गीता को सांस लेने और पेट में दर्द की शिकायत हो रही थी, जिस पर वह गीता को उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर आई। इमरजेंसी कक्ष में तैनात चिकित्सक ने गीता को देखने के बाद इंजेक्शन लिख दिया। इंजेक्शन के बाद भी गीता दर्द से तड़पती रही। उपचार नहीं मिलने पर दोपहर को गीता ने इमरजेंसी में दम तोड़ दिया। उर्मिला का कहना था कि पहले 12 वर्षीय बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया और अब बीके अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही के कारण उसकी मां का साया भी उठ गया। पीएमओ डॉ सविता यादव ने बताया कि मरीज को दर्द निवारक नार्मल इंजेक्शन लगा दिया था। इमरजेंसी के बाद महिला को ओपीडी में जांच करवाने के लिए भेजा गया। यदि महिला के परिजन का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण मौत हुई है, तो इसकी जांच करवाएंगे।