{"_id":"6834bddeb58b3ca705071a3e","slug":"woman-dies-after-getting-injection-for-stomach-ache-in-bk-hospital-family-members-create-ruckus-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44023-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीके अस्पताल में पेट दर्द का इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीके अस्पताल में पेट दर्द का इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
सुबह 4 बजे अस्पताल पहुंची थी पीड़ित, पुलिस कर रही मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल की इमरजेंसी में सोमवार सुबह पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने महिला को पेट दर्द कम करने के लिए इंजेक्शन दिया था। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के 15 मिनट बाद ही महिला की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भूपानी थाना क्षेत्र के गांव मक्कड़पुर निवासी राजू बेलदारी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। राजू दिल्ली नांगलोई का निवासी है। उसकी डेढ़ साल की बेटी है। राजू ने बताया कि सोमवार की देर रात 2 बजे उसकी पत्नी अविका को पेट में अचानक दर्द उठा। पत्नी अविका उसके साथ कुछ समय बाहर घूमकर वापस घर आ गई। घर आने के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी को फिर से पेट में दर्द शुरू हो गया। दर्द बढ़ने पर राजू पत्नी को लेकर सुबह 4 बजे बीके अस्पताल पहुंचा।
-- -- -
डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
राजू ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी पत्नी को पेट दर्द कम करने के लिए इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी पत्नी की तबीयत और भी ज्यादा बिगड़ गई। इंजेक्शन लगने के 15 मिनट बाद ही उसकी पत्नी की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
-- -
काफी समय तक मरीज को लेकर इमरजेंसी में डॉक्टरों की तलाश में भटका
राजू ने कहा कि जब मैं अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा तो अस्पताल के स्टाफ ने समय रहते उसको नहीं देखा। अस्पताल की इमरजेंसी में काफी समय तक वह डॉक्टरों की तलाश में भटकता रहा लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी और बाद में गलत इंजेक्शन लगा दिया। भूपानी थाना पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसी के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-- -
अभी परिवार की शिकायत हम तक नहीं आई है। महिला का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जो भी रिपोर्ट में सामने आएगा, उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - एसएमओ डॉ. विकास गोयल, बीके अस्पताल