फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman defrauded

Faridabad News: ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग के नाम पर महिला से 24 हजार ठगे

Fri, 01 May 2026 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman defrauded
जालसाजों ने जिले की तीन महिलाओं से की ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जालसाजों ने जिले की तीन महिलाओं से साइबर ठगी कर ली। साइबर अपराध थाना सेंट्रल और बल्लभगढ़ पुलिस ने शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने सभी मामलों में बैंक विवरण और कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साइबर ठगी का पहला मामला पल्ला क्षेत्र की रोशन नगर निवासी सोनिया के साथ हुआ। सोनिया ने पुलिस को बताया कि 16 अप्रैल को उन्होंने ऑनलाइन एक टैक्सी बुक करने का प्रयास किया था। इस दौरान ठगों ने उनसे संपर्क किया और उन्हें बातों में उलझाकर मोबाइल पर कुछ प्रक्रियाएं करवाईं। आरोपियों ने झांसा देकर उनके खाते से कुल 24 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर अपराध थाना सेंट्रल ने 29 अप्रैल को आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने आमजन से अपील की है कि गूगल पर मौजूद किसी भी अनजान कस्टमर केयर नंबर पर भरोसा न करें और किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपने फोन का रिमोट एक्सेस न दें।



गूगल से मिला फर्जी कस्टमर केयर नंबर और कटे पैसे
ठगी का दूसरा मामला सेक्टर-82 की एसपआर इंपीरियर सोसाइटी में रहने वाली निधि नागपाल के साथ हुआ। निधि ने 26 अप्रैल को एक ऑनलाइन एप से मंगाया गया सामान वापस करने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर खोजा था। वहां दिए गए नंबरों पर कॉल करने पर व्यक्ति ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया और सामान वापसी की प्रक्रिया शुरू करने के नाम पर उनसे कुछ जानकारी साझा करवाई। इसके तुरंत बाद उनके पेटीएम से दो बार में कुल 11,300 रुपये कट गए। निधि की शिकायत पर साइबर अपराध थाना सेंट्रल ने 29 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




फोन का एक्सेस लेकर खाते से निकाले पैसे
तीसरा मामला बल्लभगढ़ के आदर्श नगर का है। यहां की निवासी पूजा कुमारी ने बताया कि उनके बैंक खाता से 30 मार्च को बिना किसी अनुमति या जानकारी के दो बार में कुल 16 हजार रुपये निकल गए। पूजा का आरोप है कि किसी अज्ञात साइबर अपराधी ने उनके फोन का गलत तरीके से एक्सेस (नियंत्रण) हासिल कर लिया और पेटीएम के माध्यम से उनके खाते में सेंध लगा दी। इस मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ ने 29 अप्रैल को भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed