{"_id":"5e90a4c98ebc3e76cc27c041","slug":"woman-committed-suicide-in-faridabad-murder-case-filed-faridabad-news-noi5041415120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, केस
बल्लभगढ़। गांव शाहपुर में एक महिला का शव संदिग्ध हालात में घर में फंदे पर लटका मिला। मृतका के परिजनों ने उसके पति व सास पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना छांयसा पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पलवल के गांव फिरोजपुर निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बहन पिंकी की शादी वर्ष 2007 में गांव शाहजहांपुर निवासी विनोद के साथ की थी। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से पति और सास संतुष्ट नहीं थे। इस वजह से पति और सास उसे आए दिन मारपीट करते थे। इस मामले को लेकर कई बार घरेलू तौर पर पंचायत भी हुई थी, लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोगों का का व्यवहार नहीं बदला। आरोप है कि बृहस्पतिवार को मां-बेटे ने मिलकर उसकी 30 साल की बहन की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।