फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman climbs pole in Sholay film style, high voltage drama goes on for two and a half hours

Faridabad News: शोले फिल्म की स्टाइल में पोल पर चढ़ी महिला, ढाई घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Mon, 03 Jul 2023 09:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 03 Jul 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
Woman climbs pole in Sholay film style, high voltage drama goes on for two and a half hours
- पूर्व पार्षद के भाइयों पर हमला मामले में मुख्य आरोपियों को बताया निर्दोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 29 बाईपास रोड के पास सोमवार सुबह एक 50 वर्षीय महिला करीब 60 फीट ऊंचे बिजली के पोल पर चढ़ गई। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के चलते बिजली की लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है, इसलिए पोल पर अभी तार नहीं लगाए गए हैं। शोले फिल्म की स्टाइल में महिला नीचे उतरने से पहले अपनी मांगों को मनवाती नजर आई। दरअसल, महिला मवई गांव में पूर्व पार्षद के भाइयों पर हुए हमले के मुख्य आरोपी की पत्नी थी। महिला के पति व बेटों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। पति व बेटे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। महिला का कहना था कि उसके पति को मामले में फंसाया जा रहा है। पुलिस काफी देर तक महिला को नीचे उतरने की अपील करती रही। करीब ढाई घंटे के बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने महिला को नीचे उतारा। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर घर भेज दिया।

मामला गांव मवई में हुए झगड़े से जुड़ा हुआ है। 21 मई को सतवीर भाटी व उसके बेटों सहित अन्य के खिलाफ पूर्व मनोनीत पार्षद बिजेंद्र शर्मा के भाइयों को पीटने के आरोप में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। सेक्टर-17 क्राइम ब्रांच ने आरोपी अभय, लोकेश उर्फ लौकी, राकेश उर्फ लुक्की और एक अन्य लोकेश को गिरफ्तार कर लिया। बिजेंद्र शर्मा व उनके परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी सतबीर भाटी व उसके बेटों को गिरफ्तार नहीं किया। इस बात को लेकर पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया था। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलावाया। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे आराेपी सतबीर भाटी की पत्नी महक (56 वर्ष) सेक्टर-28-28 पुल के निकट बने करीब 60 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर चढ़ गई। सड़क निर्माण कंपनी के सुरक्षा कर्मी रमजान ने महिला को देखा और सुपरवाइजर महेश कुमार को जानकारी दी। सूचना पाकर थाना सेक्टर-31, खेड़ी पुल पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मी लाउडस्पीकर से महिला से नीचे उतरने की अपील कर रहे थे। महिला ने कहा कि उसके पति और बेटों को केस से निकालने की बात पर ही वह नीचे आएगी। फायरमैन जोगेंद्र सिंह, चालक सुमित भड़ाना और राजकुमार पोल पर चढ़े और नीचे जाल लगा दिया। जोगेंद्र सिंह ने महिला को बातों में उलझाते हुए ऊपर चढ़ना जारी रखा और पकड़ लिया। इसके बाद पोल के ऊपर से ही जोगेंद्र के मोबाइल से महिला की बात उसके रिश्तेदारों से कराई गई। महक को नीचे उतारना आसान नहीं था। उतरते समय फायर मैन और महिला के गिर जाने का डर था। महिला को एक रस्सी से बांधकर सुरक्षित करने के बाद नीचे उतारा गया। बीके अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद महिला को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed