{"_id":"69fcdce07164d839050b5d24","slug":"woman-cheated-on-the-pretext-of-profit-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69364-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुनाफे का झांसा देकर महिला से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुनाफे का झांसा देकर महिला से ठगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक महिला से 36 हजार रुपये से अधिक की ठगी की गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महेश्वरी सदन सीही गेट निवासी नेहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल को टेलीग्राम के माध्यम से उसकी बातचीत नवजोत ब्रार नाम के व्यक्ति से हुई। आरोपी ने व्हाट्सएप के जरिये संपर्क कर खुद को शेयर मार्केट में निवेश करवाने वाला व्यक्ति बताया और कम समय में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। महिला ने आरोपी की बातों में आकर उसके बताए अनुसार अपने एक्सिस बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा खातों से पेटीएम के माध्यम से अलग-अलग चार ट्रांजेक्शन में पैसे ट्रांसफर कर दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी बाद में उससे और पैसे मांगने लगा, जिसके बाद उसे शक हुआ कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है। इसके बाद महिला ने साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज कराई।
-- -- -- -- -- --
ट्रांसफार्मर से सामान चोरी
बल्लभगढ़। गांव बहबलपुर में लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर से सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उपमंडल अधिकारी बिजली निगम ने बताया कि 4 मई की रात चोर ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर ले गए। जिससे विभाग को करीब 1 लाख 55 हजार 950 रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।संवाद