फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman cheated of Rs 3 lakh in the name of getting admission in B-Tech

Faridabad News: बी-टेक में दाखिला दिलाने के नाम पर महिला से 3 लाख की ठगी

Wed, 02 Oct 2024 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated of Rs 3 lakh in the name of getting admission in B-Tech
नेताजी सुभाष चंद्र कॉलेज में दाखिला दिलाने का दिया झांसा , केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एक महिला ने ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपी ने महिला को उसकी बेटी का दाखिला मैनेजमेंट कोटे से दिल्ली के एक सरकारी कॉलेज में बी-टेक में दिलाने का झांसा दिया। फिर कई बार में 3 लाख रुपये खाते में डलवा लिए। उसके बाद महिला का फोन उठाना बंद कर दिया। साइबर पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-31 निवासी रेखा शर्मा ने साइबर क्राइम थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने शिकायत में बताया कि बेटी का बीटेक में एडमिशन करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उसी दौरान 8 जुलाई को एक फोन आया उसने बताया कि वह भरत सिंह यादव है और वह मैनेजमेंट कोटे से कॉलेज में दाखिला करवाता है। आपकी बेटी का दिल्ली के सरकारी कॉलेज में मैनेजमेंट कोटे से दाखिला दिला देगा। जिसके लिए 2-3 लाख रुपये खर्च करने होंगे। जिसपर विश्वास करके बेटी दिया शर्मा के कागज भेज दिए । जिसके बाद 27 जुलाई को उसने फोन कॉल करके रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर दो बार में 55 हजार रुपये खाते में डलवा लिए।
विज्ञापन

उसके बाद 29 जुलाई को दोबारा कॉल करके सीट के नाम पर 1 लाख रुपये और ले लिए। उसने फिर से 31 जुलाई को बची फीस 1 लाख 45 हजार रुपये मांगे तो उसे मना करके कहा कि दाखिले के बाद भेज देंगे। उसने सीट पक्की न होने की बात कहीं तो 1 लाख 45 हजार रुपये भी भेज दिए। उसने बेटी के साथ 7 सितंबर को नेताजी सुभाष चंद्र कॉलेज आने को कहा था। 7 सितंबर से एक दिन पहले आरोपी ने फोन करके कहा कि आप आने को एक-दो दिन रुक जाएं। जब 12 सितंबर को फोन किया फोन स्विच ऑफ था। जिसके बाद शक होने पर कॉलेज पहुंचकर पता किया वहां बताया गया कि यहां आरोपी भरत सिंह यादव नाम का कोई कर्मचारी नहीं है। कॉलेज में न ही दिया शर्मा का दाखिला हुआ है। जिसके बाद साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में रेखा शर्मा ने ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। साइबर पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed