{"_id":"65d23ed348c5a249890c3fa2","slug":"woman-cheated-of-jewelery-on-the-pretext-of-asking-for-directions-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-20854-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रास्ता पूछने के बहाने महिला से आभूषण ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रास्ता पूछने के बहाने महिला से आभूषण ठगे
विज्ञापन
लगातार हो रहीं वारदातें, फिर भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रास्ता पूछने के बहाने या अन्य किसी तरह की बातों में फंसाकर लोगों को ठगने वाला गिरोह इन दिनों काफी सक्रिय है। लगातार हो रहीं वारदातों के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। शुक्रवार को ठगों ने सेक्टर-19 में एक महिला से गुरुग्राम जाने का रास्ता पूछने के बहाने आभूषण उतरवा लिए। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला फर्रुखाबाद स्थित गांव कुरेली निवासी आशीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह परिवार के साथ सेक्टर-19 में किराये के मकान में रहते हैं। शुक्रवार 16 फरवरी शाम करीब पांच बजे उनकी पत्नी माधुरी ओल्ड फरीदाबाद बाजार में सामान लेने गई थी। रास्ते में एक अनजान युवक ने उन्हें रोक लिया और गुरुग्राम जाने का रास्ता पूछा। माधुरी ने कहा वह रास्ता नहीं जानती। इसी बीच एक और व्यक्ति मौके पर पहुंच गया और कहा हमें इस युवक की मदद करनी चाहिए। बात करने के दौरान एक महिला भी आ गई और तीनों ने माधुरी को अपनी बातों में फंसा लिया। रास्ता पूछ रहे युवक ने कहा वह भूखा है और घर जाने के लिए पैसे भी नहीं हैं। इस पर आरोपी महिला व उसके साथी ने कहा हम इसे कुछ खाने के लिए खरीद कर दे देते हैं। तीनों आरोपी माधुरी को एक दुकान पर ले गए और नमकीन का पैकेट व पानी की बोतल खरीदने के बाद खुद ही पैसों का भुगतान कर दिया। रास्ता पूछ रहे युवक ने खाना खाने से मना कर दिया और माधुरी से कहा पहले आप अपने आभूषण उतार कर दूसरी महिला को दो उसके बाद वह कुछ खाएगा। इसके बाद तीनों ने माधुरी पर दबाव बनाकर आभूषण उतरवा कर महिला को दे दिए। तीनों आरोपियों ने कहा आप रुको हम इसे गुरुग्राम जाने का रास्ता बताकर वापस आ रहे हैं। काफी देर बाद भी आरोपी नहीं आए तो माधुरी को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।