फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman beaten up and her hands and legs broken

Faridabad News: महिला के साथ मारपीट कर हाथ-पैर तोड़े

Wed, 20 Aug 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up and her hands and legs broken
एनआईटी 3 नंबर पुलिया के पास दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी 3 नंबर पुलिया के पास मंगलवार की दोपहर को पलवल के रहने वाले आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि 10 से 12 लड़कों ने लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला किया।

महिला बच्चों को स्कूल से लाने के लिए घर से निकली थी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। राहुल कॉलोनी निवासी रेखा ने बताया कि उनकी ननद की शादी पलवल में हुई है। उनके ननदोई आए दिन दहेज की मांग करते रहते हैं। मंगलवार की दोपहर को वह अपने बच्चों को स्कूल से ले जाने के लिए घर से निकली थी। जैसे ही वह तीन नंबर पुलिया के पास पहुंची तभी वहां पर 10 से 12 लड़कों ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा होने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। परिजनों का आरोप है कि पहले भी ननदोई ने उनको जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed